लायंस क्लब रूबी की नई कार्यकारिणी घोषित

भीलवाड़ा समाचार 
भीलवाड़ा( महेन्द्र नागौरी) लायंस क्लब भीलवाड़ा रूबी की नई कार्यकारिणी सर्वसम्मति से घोषित की गई। चुनाव मंजू पोखरना की अध्यक्षता में हुआ। नई टीम में सुधा बुलिया को अध्यक्ष, ममता शर्मा को सचिव और अंजना सिसोदिया को कोषाध्यक्ष बनाया गया।